पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिसंबर 2014 में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार डेटशीट पीयू वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि ईवनिंग शिफ्ट में परीक्षाएं 1.30 बजे से 4.45 तक होंगी। प्रो.परविंदर के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी बायो-इंफोरमेटिक्स, बायो टेक्नोलॉजी, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएफसी प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की डेटशीट जारी की गई है। परीक्षाओं का टाइम शेड्यूल भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
पीयू अवसर में 1200 ने कराया रजिस्ट्रेशन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल की ओर से वीरवार को पीयू लॉ ऑडिटोरियम में एकेडमिया इंडस्ट्री इंटरफेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीयू के 1200 युवाओं ने फरवरी मार्च में होने वाले प्लेसमेंट फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कई नामी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं को लेकर विचार रखे। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रो.एसके चड़्डा, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल आदि ने भी हिस्सा लिया। स्टूडेंट काउंसिल प्रधान दिवांशु ने बताया कि पहली बार पीयू में अवसर नवंबर और मार्च दो महीनों में कराया जाएगा। दिवांशु ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को प्लेसमेंट फेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिल सकेगा।