फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने सीनेट चुनाव का शेड्यूल जारी किया

Wed, 20 Jan 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के 2016 में  सीनेट चुनाव आगामी अगस्त और सितंबर माह में होंगे। चुनावों को लेकर पीयू चांसलर डा.हामिद अंसारी ने भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


चुनावों का शेड्यूल 23 जनवरी को पीयू सिंडीकेट बैठक में अप्रूवल के लिए रखा जाएगा। पीयू सीनेट के कुल 91 मेंबर होते हैं। 47 सदस्यों का चुनाव मतदान से होता है, 36 सदस्य पीयू चांसलर द्वारा नामिनेट किए जाते हैं।

सीनेट का कार्यकाल 11 नवंबर 2016 से 31 अक्तूबर 2020 तक होगा। पीयू अधिकारियों के अनुसार सीनेट चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रानिक मशीनों (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। पीयू ने सीनेट चुनाव के लिए 1.35 करोड़ का फंड रिजर्व किया है।
विज्ञापन

 
ये रहेगा पीयू सीनेट चुनाव का शेड्यूल
पीयू की विभिन्न फैकल्टी की 6 सीटों के लिए 31 अगस्त को चुनाव होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ग्रेजुएट कांस्टिटुएंसी की 15 सीटों के लिए 25 सितंबर को चुनाव और 27 सितंबर को मतगणना होगी। विभिन्न आर्ट्स कालेजों से प्रोफेसर, सीनियर लेक्चरर और लेक्चरर की 8 सीटों के लिए 25 सितंबर को चुनाव और 27 सितंबर को मतगणना होगी।

विभिन्न कालेजों के हेड की 8 सीटों के लिए 25 सितंबर को चुनाव होगा, रिजल्ट 27 सितंबर को घोषित होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी के टीचिंग डिपार्टमेंट के रीडर और लेक्चरर की 2 सीटों के लिए 19 सितंबर को मतदान होगा। 21 सितंबर को मतगणना होगी। पीयू के टीचिंग विभाग से प्रोफेसर संकाय की 2 सीटों के लिए 19 सितंबर को चुनाव होगा। 21 सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन


टेक्निकल और प्रोफेशनल कालेज और स्टॉफ की 6( 3 प्रिंसिपल 3 स्टॉफ) के लिए 12 सितंबर को मतदान होगा। 14 सितंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें