फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल इंस्टीट्यूट के दोनों शिक्षक नहीं होंगे रेगुलर

Mon, 09 Dec 2013 10:41 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू स्थित डॉ. एचएस जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (डेंटल इंस्टीट्यूट) में कांट्रेक्ट और एडहॉक पर नियुक्त दोनों शिक्षक रेगुलर नहीं होंगे।
विज्ञापन


रविवार को सीनेट ने मौजूदा सिंडीकेट द्वारा दोनों शिक्षकों को रेगुलर करने के सिंडीकेट के फैसले को पलट दिया।

अब इन दोनों पदों को भरने के लिए छह महीने के अंदर विज्ञापन निकाला जाएगा। भर्ती की योग्यताएं पुरानी ही रहेंगी।

यह भी पढ़ें: पीयू सीनेट ने बदले सिंडीकेट के तीन बड़े फैसले

अमर उजाला ने 6 दिसंबर के अंक में सिंडीकेट ने सिलेक्शन कमेटी का फैसला बदला...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था।

पीयू सीनेट में इस मामले पर करीब डेढ़ घंटे तक जमकर बहस हुई और सिंडीकेट के फैसले को रद्द कर दिया।

रविवार को सीनेट एजेंडे में सी-6 के तहत डेंटल कॉलेज में आर्थोडॉटिक्स में डॉ. दीपक कुमार गुप्ता और एनेस्थीसिया में एसोसिएट प्रोफेसद पद पर डॉ. पुनीत कपूर को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव सीनेट में आया।

सीनेटर अनु चतरथ ने सिलेक्शन कमेटी के कमेंट्स का हवाला देते हुए इसे गैरकानूनी बताया। जीके चतरथ और एचएस लक्की ने उनका समर्थन किया।

पीयू कुलपति ने कांट्रेक्ट पदों को 6 महीने के भीतर एडवरटाइजमेंट कर पुरानी योग्यता के साथ भरने का आश्वासन कर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें: फिर से सिंडीकेट में जाएगा नियुक्तियों मामला

सभी को करो रेगुलर: गाबा
डेंटल कॉलेज में कांट्रेक्ट और एडहॉक दो शिक्षकों को रेगुलर किए जाने के मामले में डेंटल कॉलेज के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एके गाबा ने भी अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करना ही है तो डेंटल के बाकी कांट्रेक्ट शिक्षकों को भी रेगुलर किया जाना चाहिए।

नॉन टीचिंग एसोसिएसन प्रधान दीपक कौशिक ने तो 10 से 15 साल से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भी इस स्कीम में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


रिवाइड पे स्केल के लिए नारेबाजी
सीनेट से पहले पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के सामने पीयू लैब एंड टेक्निकल स्टॉफ एसोसिएशन ने रिवाइज्ड पे स्केल के लिए नारेबाजी की। उन्होंने मांगों को लेकर सभी सीनेटरों को ज्ञापन भी दिया।

सीनेटर अनु चतरथ, एचएस लक्की ने मामले को प्रमुखता से उठाया। प्रो. ग्रोवर ने मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और लीगल ओपिनियन के लिए भेज दिया।

धनवंतरी के छात्रों ने लगाए नारे
सेक्टर-46 स्थित धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बीएएमएस दूसरे वर्ष का रिजल्ट पांच महीने से लटकने और बीएएमएस प्रथम वर्ष के री-अपीयर एग्जाम दोबारा करने के मामले को लेकर नारेबाजी की।

करीब दो घंटे तक प्रशासनिक ब्लॉक के सामने विद्यार्थियों की नारेबाजी चलती रही।

कुछ सीनेटर के हस्तक्षेप के बाद मामले पर कुलपति ने कार्रवाई की बात कही।

डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पूनिया ने विद्यार्थियों की सोमवार को 12 बजे रजिस्ट्रार और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के साथ मीटिंग तय करने का संदेश भेजा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें