पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (तीन वर्षीय) के एलएलएम एक वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए सोमवार को काउंसिलिंग होगी।
लॉ विभागाध्यक्ष प्रो. रनबीर कौर ने बताया कि 42 सामान्य और दो एनआरआई सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। काउंसिलिंग सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
गौरतलब है कि यूजीसी ने कुछ रोज पहले ही पीयू को एलएलएम एक वर्ष कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे पहले एमएचआरडी ने एलएलएम दो वर्ष की जारी रखने का फैसला किया था।