फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में दाखिला लेना हैं तो पढ़ें, पूरा कॉमन शेडयूल

Fri, 03 Apr 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रैंकिंग में देश की नंबर वन पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने 2015-16 सत्र में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बार पीयू प्रशासन ने सभी कोर्स के लिए एक साथ एडमिशन शेड्यूल घोषित किया है।
विज्ञापन


बुधवार को वीसी कमेटी रूम में पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह और डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) विनीत पुनिया की मौजूदगी में कॉमन एडमिशन शेड्यूल का पोस्टल रिलीज किया गया।

पीयू एडमिशन शेड्यूल की पूरी जानकारी वेबसाइट puchd.ac.in  पर प्राप्त की जा सकती है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार, 29 मई को प्रमुख अखबारों में एडमिशन शेड्यूल का नोटिस जारी किया जाएगा। पीयू के नए एकेडमिक कैलेंडर के तहत 6 से 13 जुलाई तक सामान्य तरीके से एडमिशन प्रोसेस पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


दो नए कोर्स एमडीएस और एमई होंगे शुरू  
सीओई प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि आगामी सत्र से पीयू प्रशासन कैंपस स्थित डेंटल कालेज में मास्टर इन डेंटल सर्जरी  और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग इन बायोटेक्नोलॉजी शुरू करने जा रहा है।

एमडीएस कोर्स (14 सीटें) की अनुमति अगले हफ्ते तक मिलने की उम्मीद है। एमई कोर्स पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुरू होगा। इस कोर्स में 20 सीटें होंगी।
विज्ञापन

इस कोर्स के लिए पीयू लेगा एंट्रेंस टेस्ट

प्रोफेसर एके भंडारी ने बताया कि पीयू के विभिन्न संकायों में 14 अंडर ग्रेजुएट और 22 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होंगे। एमफिल और पीएचडी के लिए 59 विषयों में एंट्रेंस टेस्ट होगा।

बीए-एलएलबी (5 वर्षीय), एलएलबी (3 वर्षीय) और होटल मैनेजमेंट (बीएससी कोर्स) के लिए अलग एंट्रेंस होंगे। एमबीबीएस (एनआरआई) सीटों पर दाखिले के लिए जीएमसीएच-32 अलग से एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा।

दाखिले संबंधी जरूरी जानकारी
- सीईटी-यूजी-2015 एंट्रेंस टेस्ट 23 मई को आयोजित किया जाएगा
- बीए-बीकॉम एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन और 16 मई को एंट्रेेंस टेस्ट होगा।

- सभी पीजी कोर्स में एंट्रेंस के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन और 13-14 जून को एंट्रेंस टेस्ट होगा।
- बीए एलएलबी (तीन वर्षीय) के लिए 16 अप्रैल से 27 मई तक आवेदन और 21 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- एमफिल और पीएचडी के लिए 19 मई से 29 जून तक आवेदन स्वीकार और 18 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट होगा।

- एमएड के लिए 22 अप्रैल से 2 जून तक आवेदन और एंट्रेंस टेस्ट 27 जुलाई को होगा।
- एमबीए(एग्जीक्यूटिव) के लिए 26 मई से 6 जुलाई तक आवेदन स्वीकार और 26 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट होगा।
- पीयू प्रशासन 29 मई तक हैंडबुक ऑफ इनफोरमेशन जारी कर देगा।

- एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने के बाद स्टूडेंट्स को संबंधित विभागों में अलग से आवेदन करना होगा।
- बी फार्मा और अन्य आनर्स बैचलर कोर्स में दाखिले के लिए 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें