फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में 'आप' ने निकाली साइकिल रैली

Thu, 09 Jan 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी की आवाज बन चुकी आम पार्टी ने अब शहर में भी अपनी दस्त दे दी है। बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सोशोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और जाने माने एक्टिविस्ट प्रो.मनजीत सिंह की अगुवाई में आम आदमी संगठन से जुड़ने के लिए साईकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन


50 से अधिक प्रोफेसर, पीयू स्टूडेंट, रिटायर्ड कर्मचारी और कुछ छात्राओं ने भी रैली में हिस्सा लिया। पीयू के गांधी भवन से रैली निकली और सेक्टर-15 और 16 में गांधी स्मारक तक गई।

बिना अनुमति निकाली गई रैली को रोकने के लिए पीयू के सिक्योरटी गार्ड ने कोशिश की, लेकिन प्रोफेसर को देखकर सिक्योरटी गार्ड उन्हें रोक नहीं सके।

साइकिल पर सवार प्रो. मनजीत सिंह की अगुवाई में चली रैली में एवोकेट अर्जून श्यौराण के अलावा आस्ट्रेलिया से नौकरी छोड़कर आम पार्टी में शामिल होने आए कृष्ण कंबोज ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने आम पार्टी का निशान झाड़ू भी पकड़ा हुआ था।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया से आए कंबोज के अनुसार देश में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आम पार्टी ने एक नई चुनौती स्वीकार की है। पीयू के ही यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) से एमबीए की डिग्री करने के बाद कृष्ण आस्ट्रेलिया में सेटल हो गए थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर वह फिर से देश लौट आए।

रैली में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से रिटायर्ड 70 वर्षीय  पीसी गोयल ने भी हिस्सा लिया। गोयल ने कहा कि आज समाज में बदलाव के लिए आम आदमी को आगे आना होगा।

पीयू के लॉ विभाग के स्टूडेंट सर्वजीत सिरंह गिल (साबू) ने कहा कि आम पार्टी के घोषणा पत्र से युवा काफी प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पीयू के काफी युवा आम पार्टी से जुड़ेंगे। प्रो.मनजीत सिंह ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारियों के प्रति लड़ने के लिए सही समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को आम पार्टी से जुड़े योगेंद्र यादव सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच रैली को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें