फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU: अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो पढ़ें

Tue, 17 Jun 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से अंडर ग्रेजुएट कोर्स (यूजी)में दाखिले के लिए सीईटी(यूजी) क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


पीयू स्थित बीएससी फार्मेसी, बीएससी (आनर्स स्कूल), बायोकेमिस्ट्री, बायोफिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, बोटनी, केमिस्ट्री, जोलॉजी, गणित, माइक्रोबॉयोलॉजी, फिजिक्स सहित विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को 2 जुलाई तक पीयू वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


आवेदन फार्म की कापी और अन्य प्रमाण पत्र 5 जुलाई तक पीयू में जमा कराने होंगे। रिजर्वेशन वाले स्टूडेंट्स को इस संबंध में प्रमाण पत्र साथ देना होगा।

सभी आवेदन फार्म सीईटी एडमिशन-2014, डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री, पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर-14 चंडीगढ़ में जमा करने होंगे। पहली मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जाएगी। 18 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज हो सकेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें