पंजाब यूनिवर्सिटी ने वीरवार को बीए दूसरे वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार बीए दूसरे वर्ष की परीक्षा में 37,776 स्टूडेंट अपीयर हुए जिनमें से 24531 पास हुए हैं।
बीए का पास प्रतिशत 64.94 फीसदी रहा है। रिजल्ट पीयू वेबसाइट www.results.puchd.ac.in पर देख सकते हैं। गोपीचंद आर्य महिला कालेज अबोहर की छात्रा शेफाली छाबड़ा ने 1600 में से 1353 अंक हासिल कर पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है।
यह भी देखें: बीएड करने की सोच रहे हैं तो पढ़ें ये बड़ी खबर
जीसीजी-लुधियाना कालेज की दो छात्रा नेहा गंभीर ने दूसरा और रिशू चोपड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। गोपीचंद आर्य महिला कालेज अबोहर की प्रिया चौथे, डीएवी कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर कैंट की श्वेता पांचवे स्थान पर रही। जीसीजी-लुधियाना की निधा छठे स्थान पर रही।
एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन सेक्टर-36 की निशा गुप्ता सातवें और देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर की शिल्पा आठवें स्थान पर रही।
यह भी देखें:PU: बीकॉम में दाखिले का दौर आज से शुरू
उधर पीयू ने देर शाम बीएससी(माइक्रोबॉयल एंड फूड टेक्नोलॉजी)और बीएससी आनर्स (बायो-इंफोरमेटिक्स) तीसरे वर्ष का रिजल्ट भी घोषित कर दिया। बीएससी(माइक्रोबॉयल एंड फूड टेक्नोलॉजी) के सभी 31 स्टूडेंट पास हो गए हैं। जबकि बायो-इंफोरमेटिक्स के 20 में से 18 स्टूडेंट पास हुए हैं।
पीयू ने वीरवार को पराक शास्त्री पार्ट-2 का रिजल्ट भी घोषित कर दिया। कुल 50 में से 21 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए हैं।