प्राइवेट और सरकारी कालेज में अगले दो दिन में कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी। सरकारी कालेजों की प्रोविजनल कट ऑफ लिस्ट 4 जुलाई और प्राइवेट कालेज 5 जुलाई को जारी होगी।
सेक्टर-32 स्थित शहर के प्रतिष्ठित एसडी कालेज ने सबसे पहले वीरवार को बीबीए की 120 सीटों की कट ऑफ लिस्ट जारी की। इन सीटों के लिए 1000 से अधिक आवेदन आए। बीबीए में 12वीं कामर्स वालों का कट ऑफ 90 फीसदी और नॉन कामर्स का 95 फीसदी रहा है।
यह भी देखें: बीएड करने की सोच रहे हैं तो पढ़ें ये बड़ी खबर
एडमिशन कोआर्डिनेटर डा. सुमंत के अनुसार शुक्रवार शाम तक वेबसाइट पर कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 7 जुलाई से एडमिशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
कालेज प्रिंसिपल डा.भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल बीबीए, बीएससी नॉन मेडिकल और आर्ट्स संकाय में दाखिले के लिए काफी क्रेज देखा गया है। कालेज में 7 हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैँ।
आज पीयू में आवेदन का आखिरी दिन
पीयू के विभिन्न विभागों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए शुक्रवार को आवेदन करने का आखिरी दिन है।
यह भी देखें: BA 2nd और Bsc 3rd year का रिजल्ट घोषित
पीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग पर आवेदन की तिथि 2 से 4 जुलाई तक बढ़ा दी थी। पीयू द्वारा आयोजित सीईटी(यूजी) और सीईटी(पीजी) क्लीयर करने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार तक फाइनल मेरिट बनने के लिए पीयू के केमिस्ट्री विभाग में आवेदन फार्म जमा कराना होगा।