फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के चक्कर में खूब पड़ी लाठियां

Thu, 26 Sep 2013 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ को संवैधानिक दर्जा दिए जाने और विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर विधान भवन से कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके प्रयास को नाकाम करते हुए जीपीओ पार्क पर खूब लाठी बरसाईं। इस दौरान पूर्व छात्र नेताओं को हल्की चोटें आईं।

छात्र नेताओं ने इसका विरोध करते हुए निर्णय किया है कि बृहस्पतिवार को प्रदेश भर के सभी विवि व डिग्री कॉलेजों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका जाएगा।

छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विधान भवन के सामने धरना स्थल पर  प्रदेश भर के विवि व डिग्री कॉलेज से आए पूर्व छात्र नेता जुटे। यहां सभा कर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन


इस दौरान बीएचयू के पूर्व महामंत्री डा. उमेश सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने विधान भवन के सामने आकर कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवाज को कूच करने का प्रयास किया।

जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा काफी समझाए जाने पर भी नहीं माने पूर्व छात्र नेताओं को जीपीओ पार्क के पास पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और खूब लाठियां चला कर छात्र नेताओं को यहां से वापस धरना स्थल पहुंचा दिया।

इस दौरान कई छात्र नेताओं राहुल यादव मन मोहन शर्मा, अभिषेक साहू सहित करीब एक दर्जन छात्रों को चोटें आईं। देर शाम ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन स्थगित करते हुए पूर्व छात्र नेताओं ने निर्णय किया है कि गुरुवार को प्रदेश के सभी विवि. व डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें