फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि में शुरू होंगे प्रोफेशनल कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र विकलांग उद्घार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में गुणात्मक एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने  के लिए कुलपति प्रो. निशीथ राय ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


उन्होंने यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स व इकोनॉमिक्स विभाग के हेड प्रो. एपी तिवारी को एकेडमिक एडवाइजर नियुक्त किया है।

इसके पीछे मंशा है कि यूनिवर्सिटी में ट्रेडिशनल कोर्स, स्पेशल एजुकेशन (विकलांगता) के कोर्स के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स भी शुरू किए जाएं। ऐसे कोर्स जिनसे रोजगार पाने की संभावना अधिक हो।

आएंगे लंकाशायर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि

अगले महीने जून में लंकाशायर यूनिवर्सिटी (यूके) के प्रतिनिधि यूनिवर्सिटी में दौरा करने आ रहे हैं। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइन लैंग्वेज स्ट्डीज भी यहां पर स्थापित किया जाएगा।

इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए इसके लिए ही कमेटी यूनिवर्सिटी में आ रही है। इसमें साइन लैंग्वेज (सांकेतिक भाषा) का सार्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री कोर्स शुरू होगा।

वहीं विकास अध्ययन एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना भी जल्द की जाएगी। इसमें विकास के साथ-साथ लोगों का बेहतर ढंग से विस्थापन किस तरह किया जाए इस पर शोध किया जाएगा।
विज्ञापन

विकलांगों के लिए बनेगा अस्पताल

इसके साथ-साथ विकलांग लोगों के पुनर्वास पर भी यहां रिसर्च होगी। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के तहत स्पाइनल कॉड एंजुरी सेंटर स्थापित होगा।

इसमें 30 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। वहीं अगले शैक्षिक सत्र में बैकिंग, पर्यटन, इंश्योरेंस, फाइनेंशियल मार्केट, एग्री बिजनेस के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें