फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के डीयूआई बने प्रो. एके भंडारी

Sat, 01 Feb 2014 01:05 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी ने शुक्रवार को डीयूआई का पद संभाल लिया है। करीब दो महीने से पीयू के डीयूआई पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि प्रो.भंडारी को ही इसका अतिरिक्त कार्यभार मिला हुआ था। प्रो.मधु राका के डीयूआई पद से रिटायर होने के बाद लॉ विभाग के प्रोफेसर और राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.पीएस जसवाल को सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर होने के कारण डीयूआई का पद ऑफर किया गया था। लेकिन प्रो.जसवाल ने डीयूआई पद पर ज्वाइन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीयू कुलपति की ओर से प्रो. भंडारी को डीयूआई पद की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए।

प्रो.भंडारी ने रजिस्ट्रार पद से इस्तीफा देकर गणित विभाग में ज्वाइनिंग दी और उसके बाद उन्होंने डीयूआई पद का कार्यभार संभाल लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें