फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैरेक्टर' के चक्कर में फंसी हजारों की नौकरी

Mon, 10 Feb 2014 01:26 PM IST
कुंदन तिवारी/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में पीजीटी भर्ती प्रक्रिया चरित्र प्रमाण-पत्र के चक्कर फेर में फंस गई है। शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


हाल ही में नए निर्देश जारी किए गए। इसके तहत एक माह के भीतर तीन विषय अर्थशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी के पीजीटी को चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कराने को कहा गया है। लेकिन चरित्र प्रमाण पत्र को बनवाने में पीजीटी को खासी दिक्कत आ रही है।

ऐसे में हरियाणा स्कूली लेक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यालय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया है। जिला अध्यक्ष रामवीर शर्मा का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए करीब दो माह होने को आए है। लेकिन अभी पीजीटी की नियुक्ति स्कूल में नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जबकि सभी विषयों के पीजीटी को सेंटर अलॉट करते हुए मुख्यालय की ओर से लिस्ट जारी की जा चुकी है। इसके बाद अब तीन विषय के पीजीटी पर चरित्र प्रमाण पत्र की तलवार लटका दी है। साथ ही इनकी रिपोर्ट सभी जिला शिक्षा अधिकारी को तैयार करने को कहा है। जिसकी एक माह में रिपोर्ट मुख्यालय पर मांगी गई है।

जिससे आगे की कार्रवाई को पूरा किया जा सके। ऐसे में उन पीजीटी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया गया है। जिन्हें बिना चरित्र प्रमाण पत्र के ही स्कूलों में तैनात कर दिया गया है। ऐसे में एक ही नियुक्ति के लिए अलग-अलग नियमों को लेकर विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। जिसका मुख्यालय अधिकारियों की ओर से जवाब तक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें