फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने स्कूलों को चेतावनी क्यों दे रही है ये सरकार?

Sat, 08 Feb 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को सत्र 2014-15 में बीपीएल व ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों के दाखिले की जानकारी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर 10 फरवरी तक चस्पा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसा करने के पीछे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किस स्कूल ने इस वर्ग के कितने बच्चों को दाखिला दिया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि निजी विद्यालय अपने यहां बीपीएल व ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के दाखिले की जानकारी सूचना पट्ट पर चस्पा करने के साथ ही शिक्षा बोर्ड को ऑनलाइन भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे स्कूलों में निर्धारित सीटों का लाभ उठाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर जिले के 25 विद्यालयों में अपने बच्चों का www.schooleducationharyana.gov.in पर दिनांक 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसकी हार्ड कॉपी निर्धारित सेंटरों में भी जमा कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के जिला के नोडल अधिकारी सतपाल यादव से 08901330232 नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं।

इस बारे में जिला व ब्लॉक स्तर पर एक कमेटी गठित की गई है। इसमें चेयरमैन जिला शिक्षा अधिकारी, मेंबर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सदस्य प्राइवेट स्कूल समिति के प्रधान यशपाल व अभिभावक सदस्य हेमंत मोगिया होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें