फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडले के एडमिशन के बारे जानना है तो यहां क्लिक करें

Thu, 21 Nov 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के आदेश के बाद शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 25 नवंबर से प्राइवेट स्कूल वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड कर देंगे। लेकिन, शहर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूलों ने एडमीशन की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

सेक्टर-26 स्थित शहर के प्रतिष्ठित और सबसे महंगे माने जाने वाले स्ट्रॉबेरी फील्ड में केजी की 160 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभिभावक 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


10 जनवरी को 3 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का लकी ड्रा निकाला जाएगा। स्कूल ने केजी के लिए एडमिशन फीस 80 हजार निर्धारित की गई है।

उधर, सेक्टर-24 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड में प्ले क्लास की 40 सीटों के लिए आवेदन फार्म सिर्फ 9 और 10 दिसंबर को स्वीकार किए जाएंगे। स्कूल ने एडमिशन फीस 22,000(नॉन रिफंडेबल) और ट्यूशन फीस 43,800 निर्धारित की है।

सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में नर्सरी की 95 सीटों के लिए आवेदन फार्म वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने दाखिले के लिए प्वाइंट सिस्टम रखा है।

इसके तहत सिबलिंग, स्टॉफ के बच्चे, एल्युमनी और उसी सेक्टर में रहने वाले विद्यार्थियों को प्वाइंट के तहत दाखिले में तव्वजो दी जाएगी।

29 नवंबर तक दोपहर 2 से 3 बजे तक आवेदन फार्म स्कूल ऑफिस में जमा कराने होंगे। एंट्री लेवल पर एडमिशन फीस 35 हजार और तीन महीने की फीस 12,500 रुपये होगी। सालाना फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी।
 
बैठक में दाखिले का अंतिम शेड्यल फाइनल
 कान्वेंट प्रिंसिपल की हुई मीटिंग शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट, सेंट ऐंस और कार्मल कान्वेंट में एंट्री लेवल पर दाखिला शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चारों स्कूल प्रिंसिपल की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, दाखिला शेड्यूल फाइनल कर दिया गया है। एक दो दिन तक ऑफिशियल तौर पर इसे जारी कर दिया जाएगा। कान्वेंट स्कूलों की 710 सीटों के लिए 6 हजार के करीब अभिभावक आवेदन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें