बीए और एमए में प्राइवेट पढ़ाई के लिए परीक्षा फॉर्म अभी थोड़े इंतजार के बाद मिलेंगे। श्रीदेव सुमन विवि के प्राइवेट फॉर्म 20 जनवरी के बाद आएंगे।
छपवाने के लिए भेज दिए हैं फॉर्म
विवि ने फॉर्म छपवाने के लिए भेज दिए हैं। इस बार डाकघरों के अलावा परीक्षा केंद्रों पर भी फॉर्म बेचे जाएंगे। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से प्राइवेट परीक्षा आयोजित कराई जाती है।
इस वर्ष प्राइवेट फॉर्म बिक्री की प्रक्रिया थोड़ी देर हो गई है। विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि कई कोर्स के रिजल्ट आ चुके हैं। बाकी के भी जल्द ही जारी हो जाएंगे।
इस लिहाज से उन्होंने फॉर्म छपवाने के लिए भेज दिए हैं। 20 जनवरी के बाद फार्म उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार डाकघरों के अलावा परीक्षा केंद्रों पर भी फॉर्म बिक्री होगी, ताकि छात्रों को परेशानी न उठानी पड़ें।
विवि ने कम संसाधन होने के बावजूद गत वर्ष करीब 45 हजार छात्रों की प्राइवेट परीक्षा कराई थी। इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 60 हजार तक पहुंच सकता है।