पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की ओर से अगले साल ली जाने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बिना लेट फीस के साथ प्राइवेट परीक्षार्थी 12 नवंबर तक परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो.परविंदर सिंह ने बताया कि जिन अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा होनी है उसके लिए प्राइवेट परीक्षार्थी और जिनकी कंपार्टमेंट आई है वे 12 नवंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।