फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं के लिए पढ़ाई पूरी करने का सुनहरा मौका

Tue, 06 Oct 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप कामकाजी हैं और अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं तो पढ़ लिजिए गुड न्यूज। एजूकेशन पूरी करने का सुनहरा मौका है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने घर बैठे पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं की सहूलियत के लिए एमए सोशोलॉजी प्राइवेट का कोर्स शुरू किया है। इसके लिए पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीयू ने फिलहाल एडमिशन की तारीख 10 अक्तूबर तय की है। सेमेस्टर सिस्टम के तहत इस कोर्स की फीस अन्य कोर्स के बराबर ही है जोकि करीब 1800 रुपये है। गौरतलब है कि 27 सितंबर को हुई सीनेट की बैठक में डॉ. दिलीप ने इस मुद्दे को उठाया था जिसके बाद सीनेट से इसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं और पीयू को फायदा

कामकाजी महिलाओं को इसका बड़ा फायदा होगा। अब उन्हें क्लास लगाने के लिए अलग से समय नहीं निकालना होगा। इसके अलावा इससे पीयू की आय में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि प्राइवेट और पत्राचार विभाग से पीयू को भारी आमदनी होती है। ऐसे में आर्थिक मंदी से गुजर रही पीयू को इस कोर्स से होने वाली आय से सहारा मिल सकेगा।

पीयू ने एमए सोशोलॉजी से प्राइवेट कोर्स शुरू किया है। सीनेट की मंजूरी के बाद इस कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें