फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में 14 को राष्ट्रपति दौरा, ऐसे होंगे सुरक्षा इंतजाम

Thu, 12 Mar 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में 14 मार्च को होने वाले 64वें दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पीयू कैंपस में चंडीगढ़ पुलिस और पीयू के आला अधिकारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक हुई। एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने पीयू प्रशासन को राष्ट्रपति दौरे के लिए पीयू प्रशासन को निर्देश जारी किए। सुरक्षा को लेकर पूरे कैंपस में पुलिस की घेराबंदी रहेगी।

लेट पहुंची तो नहीं होगी एंट्री  
जिम्नेजियम हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह में एंट्री के लिए विशेष पास बनाए हैं। बिना पास किसी भी हाल में स्टूडेंट्स या अन्य अधिकारियों को एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


पीयू अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति आगमन से आधा घंटा पहले सभी एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। 14 मार्च को पीयू कैंपस के गेट नंबर-2 और 3 से ही एंट्री होगी। राष्ट्रपति पीजीआई के सामने पीयू के गेट नंबर-1 से पीयू पहुंचेंगे।

प्रवक्ता विनीत पूनिया ने बताया कि 13 मार्च को दोपहर 12.30 बजे डिग्री और गोल्ड मेडल पाने वालों के लिए रिहर्सल होगी। सभी को 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। डिग्री लेने वालों को जिम्नेजियम हॉल के गेट नंबर-3 से एंट्री मिलेगी।

हॉस्टल-5 पार्किंग में नो व्हीकल एंट्री  
राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए जिम्नेजियम हॉल के 500 मीटर तक सभी तरह के वाहनों की एंट्री बैन होगी। बुधवार को असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-5 के वार्डन को 13 और 14 मार्च को हॉस्टल की पार्किंग को खाली रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें