इंजीनियरिंग के महामुकाबले जेईई मेंस में महज 13 दिन शेष रह गए हैं। सीबीएसई और आईएससी बोर्ड के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पेपर समाप्त हो चुके हैं।
अब छात्रों का फोकस जेईई मेन्स पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक छह अप्रैल को होने वाली परीक्षा में विषयवार तैयारी सफलता की राह आसान कर सकती है।
इस तरह करें तैयारी
- उन टापिक्स पर कन्सन्ट्रेट करें, जिन पर आपकी मजबूत पकड़ है, किसी नए टॉपिक पर जाने से भटकाव हो सकता है
- हर दिन के लिए एक टारगेट बनाएं और उसी के मुताबिक तैयारी करें
- जो टॉपिक पढ़ें, उनके फार्मूलों की सूची जरूर बना लें, प्रतिदिन उन्हें एक बार दोहराएं
- प्रश्न हल करते हुए समय प्रबंधन का भी खास ख्याल रखें
- जिस प्रश्नों में गलतियां ज्यादा हो रही हैं, उनके सिद्धांत को फिर से समझें
- प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट अवश्य करें, यह आपको तीन घंटे लगातार पेपर हल करने की प्रैक्टिस कराएगा और परीक्षा का दबाव भी कम करने में मदद करेगा
- प्रश्नों को करते समय हर प्रश्न के बाद उत्तर देखने के बजाए दस प्रश्न करें, समय नोट करें और अंत में प्रश्नों के उत्तर चेक करके देखें
- अक्सर छात्र ओएमआर शीट में उत्तर मार्क करते हैं, जिस प्रश्न को हल कर लिया है, उसे सही पाने के बाद ही मार्क करें
- फिजिक्स के जो सवाल आपके हल नहीं किए हों या फिर आपको नए लगें, उन्हें एक बार डाइमेंशनल एनालिसिस से हल करने का प्रयास करें। हो सकता है कि प्रश्न 30 सेकेंड में हल हो जाए
- किसी भी प्रश्न पर ज्यादा वक्त बर्बाद न करें
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देखेंगे तो उनमें 30 प्रतिशत प्रश्न आसान, 30 प्रतिशत मध्यम कठिन होते हैं, जिन्हें छांटकर करने में ज्यादा स्कोर बन सकता है
(अचीवर्ज क्लासेज में फिजिक्स फैकल्टी और आईआईटी कानपुर से बीटेक पास तपन पांडे ने बताया)