राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत यूजी कक्षाओं की दूसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 19 जून से पहले करवानी होंगी।
सात दिन चलने वाली इन परीक्षाओं का संचालन कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर तिथि तय कर करेगा। एचपीयू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 19 जून से दूसरे सत्र की परीक्षाएं शुरू होनी प्रस्तावित है।
इसलिए कॉलेजों को 11 जून से कॉलेज खुलते ही परीक्षाएं संचालित करवानी होगी। यही नहीं, कालेजों में शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए अकादमिक सत्र के शेड्यूल के मुताबिक नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू करनी होगी।
इसलिए अब परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना कॉलेज प्रशासन के समक्ष चुनौति होगा।
कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर पहले ही शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। दूसरे सत्र के परीक्षा फार्म भरने को विवि ने तीस मई तक अंतिम तिथि बढ़ाई थी।
साथ ही विवि ने नौ जून तक कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। दस जून से कॉलेज खुलने हैं। 11 जून से 20 जून तक बिना लेट फीस के नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ फार्म भरे जाने हैं।