फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू

Wed, 22 Jan 2014 09:28 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के निजी स्कूलों में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों को यह परीक्षाएं 15 फरवरी तक खत्म करानी हैं।
विज्ञापन


नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल एलीना दयाल ने बताया कि सीबीएसई के दिशा निर्देशों के मुताबिक 15 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न करानी हैं।

स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा सीबीएसई के 18 जनवरी से प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट टेस्ट (पीएसए) भी हो रहे हैं।

बोर्ड ने पीएसए के पैटर्न में इस बार तब्दीली की है। पीएसए परीक्षा अब 90 की जगह 60 अंकों की होगी। बोर्ड ने पीएसए टेस्ट के प्रश्न-पत्र, मैटेरियल और रोललिस्ट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


पीएसए टेस्ट 18 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे की पाली में होगा। सीबीएसई के प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट में बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी की है।

गाजियाबाद के डीडीपीएस संजयनगर की प्रिंसिपल प्रिया ढल ने बताया कि नौवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए पीएसए देना जरूरी है, जबकि 10 और 12वीं में इंप्रूवमेंट देने वाले स्टूडेंट्स भी पीएसए देंगे।
विज्ञापन


दो घंटे के पेपर में समय से पहुंचने, ओएमआर सीट भरने सहित कई गाइडलाइन जारी की गई हैं। पिछली बार पीएसए 90 अंकों का हुआ था, जिसे अब 60 अंकों का कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें