फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब होंगी कॉलेजों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

Sun, 14 Jun 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में रूसा के तहत नए सीबीसीएस सिस्टम को लागू करने की नाकामियों का सिलसिला जारी है। 15 जून से यूजी दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कॉलेजों में अब तक इन दो सेमेस्टर के प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षाएं नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


जुलाई अंत तक चलने वाली इन परीक्षाओं के बाद ही छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाएं दे पाएंगे। प्रदेश विश्वविद्यालय ने अब तक प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कॉलेजों को डेट नहीं दी। इस कारण कॉलेज परीक्षाएं नहीं करवा पाए। दस जून से कॉलेज खुलने के बाद सीधे कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में व्यस्त हो गए। वहीं, एचपीयू ने भी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

विवि और कॉलेजों के नए सत्र के लिए की व्यवस्था को तय शेड्यूल के मुताबिक संचालित न कर पाने के कारण कॉलेजों का शेडयूल कम से कम एक सप्ताह आगे खिसक जाएगा। जुलाई अंत तक चलने वाली परीक्षाओं के बीच अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाना संभव नहीं हो पाएगा। यह परीक्षा अब अगस्त में ही पूरी हो पाएगी। इसमें कम से कम दस दिन का समय लगना तय है।
विज्ञापन


20 मई से 11 जून तक छुट्टियों के बाद से शेड्यूल बिगड़ गया है। सूचना है कि प्रदेश के विवि से संबद्ध कुछ कॉलेजों ने विवि से प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर समय तय किए बिना ही अपने स्तर पर प्रैक्टिकल करवा दिए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय कैसे समय से 15 जून से शुरू होने वाली दूसरे और चौथे सत्र का परीक्षा परिणाम निकालेगा। साथ ही अगले सत्र की पढ़ाई के साथ अगस्त में प्रैक्टिकल को कैसे दस दिन का समय निकलेगा।

यह है विभाग की ओर से जारी शेड्यूल
दूसरे और चौथे सत्र के लिए शिक्षा विभाग और एचपीयू से यूजी सीबीसीएस के दूसरे और चौथे सत्र के लिए तय शेडयूल के मुताबिक अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दस दिन प्रैक्टिकल परीक्षाएं होनी चाहिए। इसके बाद अगले बीस दिन दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी थीं। तय शेडयूल के हिसाब से न परीक्षाएं हो रही हैं और न ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं। इससे कक्षाएं भी तय शेडयूल के मुताबिक नहीं हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें