फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू गर्ल्स हॉस्टल में बिजली गुल, छात्राओं ने किया बवाल

Thu, 03 Jul 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित लड़कियों के हॉस्टल नंबर-3 और 4 में घंटों तक बिजली गुल रहने पर लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई और सोपू छात्र नेताओं ने विरोध में मोमबत्तियां जलाई और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


लड़कियों ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही बिजली कट से परेशान होकर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने रात करीब 9 बजे कस्तूरबा और सरोजनी हॉस्टल के सामने नारेबाजी शुरू कर दी।

पीयू के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बिजली कर्मचारियों को तुरंत बिजली बहाल करने के आदेश दिए। करीब दस बजे बिजली बहाल होने के बाद छात्राएं घरने से उठीं।
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया कि घंटों तक हॉस्टल में कट लगते हैं, जिससे छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत होती है। कुछ रोज पहले साउथ कैंपस में भी बिजली की किल्लत को लेकर विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें