उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (जेईईपी) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना शुल्क देना होगा। लेकिन इस साल प्रदेश में पॉलिटेक्निक की 265 सीटें बढ़ गई हैं। सरकारी सीटों में जहां कमी आई है, वहीं निजी पॉलिटेक्निकों की सीटों में बढ़ोतरी हुई है।
अंतिम तिथि 25 मार्च
पिछले साल सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म की कीमत 450 रुपये थी, जिसे इस साल 800 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
अभ्यर्थी किसी भी पॉलिटेक्निक या परिषद के कार्यालय से आवेदन पत्र खरीद सकते हैं। आवेदन पत्र बिक्री की अंतिम तिथि 25 मार्च है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और बीटेक का शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है, जिस पर प्रदेशभर में विरोध हो रहा है।
265 पॉलिटेक्निक सीटें बढ़ीं
संस्थान---------- वर्ष 2015 -- सीटें वर्ष 2016
राजकीय पॉलिटेक्निक -------- 5754 -------- 5779
राजकीय सहायता प्राप्त संस्थान -----365 --- 365
निजी प्रशिक्षण संस्थान ------ 14220 -------- 14460
कुल ----------------- 20339 -------- 20604
यह होगा प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा का नाम ---------- परीक्षा तिथि
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कोर्स - 01 मई (सुबह 10 से 12 बजे)
डिप्लोमा इन फार्मेसी - 01 मई (दोपहर 2 से शाम 4 बजे)
होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी - 02 मई (सुबह 10 से 12 बजे)
मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस - 02 मई (सुबह 10 से 12 बजे)
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन - 02 मई (सुबह 10 से 12 बजे)
महिला अभ्यर्थियों के लिए (टेक्सटाइल, गारमेंट, फैशन) - 02 मई (दोपहर 2 से शाम 4 बजे)
लेटरल एंट्री कोर्स - 2 मई (दोपहर 2 से शाम 4 बजे)
यहां से लें जानकारी : www.ubter.in
यहां करें ईमेल : ubte_roorkee@yahoo.com