प्रदेश की पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित काउसंलिंग के
तीसरे और अंतिम चरण के नतीजे पांच अगस्त को जारी किए जाएंगे।
संयुक्त
प्रवेश परीक्षा परिषद के उपसचिव डॉ. सूर्यपाल सिंह ने बताया कि तीसरे चरण
की चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया चार अगस्त शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।
पांच
अगस्त को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे। उधर, निजी शिक्षण संस्थानों में
दाखिले की खराब स्थिति को देखते हुए सीधे दाखिले की प्रक्रिया अपनाने के
फैसले पर भी मुहर लगा दी गई है।
उपसचिव ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थान
सात अगस्त से सीधे दाखिले लेने केलिए स्वतंत्र होंगे। उल्लेखनीय है कि
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की 1.70 लाख
सीटें हैं।
दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अभी तक
सिर्फ 35 हजार सीटों पर दाखिले हो पाए हैं। सरकारी संस्थान तो पूरी तरह से
भर चुके हैं लेकिन निजी की हालत बहुत ज्यादा खस्ता है।