फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से शुरू होगी पॉलीटेक्निक काउंसलिंग

Fri, 20 Jun 2014 03:43 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम गुरुवार शाम घोषित कर दिया गया। पॉलीटेक्निक की काउंसलिंग 25 से 27 जून के बीच शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 5,47,870 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 4,91,148 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस साल ए ग्रुप में फैजाबाद के नवीन कुमार ने टॉप किया।

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जेईईसीयूपी डॉट ओआरजी पर देखा जा सकता है।

यह जानकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव योगेंद्र सिंह यादव ने दी। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25,26 व 27 मई को किया गया था।

परीक्षा के लिए प्रदेश के 72 जिलों में प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक में चल रहे 44 डिप्लोमा, 13 पीजी डिप्लोमा एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कुल 58 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।

पॉलीटेक्निक में इस समय ग्रुप ए में 1,06,528 तथा अन्य पाठ्यक्रमों में 7,677 सीटें हैं। सीधे सेकेंड इयर में दाखिले के लिए ग्रुप के में 8,303 सीटें हैं।

पॉलीटेक्निक की काउंसलिंग 25 से 27 जून के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

रिजल्ट के साथ ही मिल जाएगा चालान फॉर्म
इस साल अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रिजल्ट के साथ ही चालान फॉर्म भी मिल जाएगा।

रिजल्ट के साथ ही नीचे एक ही पेज पर चालाना की दो कॉपियां होंगी।

चालान फॉर्म में अभ्यर्थी को अपना नाम, पिता का नाम भरकर बैंक ले जाना होगा। बैंक में काउंसलिंग फीस के 400 रुपये जमा करने होंगे।

पिछली बार की तरह इस साल अभ्यर्थी को हर बार काउंसलिग फीस नहीं देनी होगी।

पिछले साल तक अभ्यर्थी को मनपसंद पॉलीटेक्निक सीट पर दाखिला न मिलने की सूरत में दोबारा काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाता था। ऐसे में अभ्यर्थी से हर बार फीस ली जाती थी।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
पॉलीटेक्निक में कुल सीटों पर सामान्य आरक्षण के साथ ही महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था रखी गई है। यह आरक्षण महिला पॉलीटेक्निक में छात्राओं की सीटों के लिए अलग से होगा।

पुरुषों के मुकाबले 12 फीसदी है महिलाओं की संख्या
इंजीनियरिंग और बाकी प्रवेश परीक्षा में भले ही छात्राएं अच्छा प्रतिशत दर्ज करा रही हों लेकिन पॉलीटेक्निक में महिलाओं की उपस्थिति बहुत खराब है।

आलम यह है पुरुष अभ्यर्थियों के मुकाबले पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में केवल 12 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी ने ही आवेदन किया था।

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 4,87,647 के मुकाबले महिला अभ्यर्थियों की संख्या केवल 60,223 ही है।

केवल फैशन डिजाइनिंग ही एकमात्र ऐसा कोर्स है, जहां महिला अभ्यर्थियों का प्रतिशत पुरुषों से बेहतर है। ग्रुप सी में 2,460 पुरुष अभ्यर्थियों पर 6,276 महिला अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें