हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी ने डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा की तारीख एक महीने बढ़ा दी है।
साथ ही आवेदन की तारीख 11 जून तक बढ़ा दी गई है। अब प्रवेश परीक्षा अब 22 जून को होगी।
पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि 30 जून को रिजल्ट और मेरिट जारी कर दी जाएगी।
03 से 08 जुलाई के बीच पहली और 17 से 21 जुलाई के बीच दूसरी काउंसलिंग होगी। समय कम होने की वजह से तीसरी काउंसलिंग नहीं होगी।
अगर किसी पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीटें खाली रहती हैं तो प्रिंसिपल के आग्रह पर वहां फिर ओपन काउंसलिंग की जाएगी। क्लास एक अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।