प्रदेश विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मंगलवार को एससीए ने सभी छात्रों के लिए राजधानी के समीप क्रेगनैनो पर्यटक स्थल पर पिकनिक का आयोजन किया।
इसमें सैकड़ों की तादाद में क्रेगनैनो पहुंचे थे। छात्रों ने पढ़ाई से दूर रहकर पिकनिक में जमकर नाच गाना और मस्ती की।
एससीए के सचिव पीयूष सेवल ने बताया कि एससीए की ओर से आयोजित इस पिकनिक में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्रों के लिए नौ बसें किराये पर ली गई थीं।
इन बसों में ही छात्रों ने पर्यटक स्थल में पिकनिक मनाई। उन्होंने बताया कि हर साल एससीए ऐसे आयोजन करती है और आने वाले समय में भी इन्हें जारी रखा जाएगा। इससे छात्रों को तनाव से भी राहत मिलती है।