फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईआईएम काशीपुर से भी करें पीएचडी

Sun, 27 Sep 2015 11:59 AM IST
कुंदन बिष्ट / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचडी के सपने देखने वाले उत्तराखंड के छात्रों को आईआईएम काशीपुर ने सुनहरा अवसर दिया है। आईआईएम ने इसी सत्र से फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया है।
विज्ञापन


इस कोर्स में उत्तराखंड के एक छात्र समेत तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह कोर्स चार साल का होगा। इस दौरान विद्यार्थी एक अंतरराष्ट्रीय व तीन राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस में भी भाग ले सकेंगे। यहां इस साल से फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट कोर्स संचालित किया जा रहा है।

इस सत्र में हल्द्वानी के सुबोध प्रसाद, जम्मू-कश्मीर के फैजल व दिल्ली की लीना सचदेवा ने प्रवेश लिया है। खास बात यह है कि पीएचडी करने वाले छात्रों को फेलो ऑफ आईआईएम काशीपुर की उपाधि मिलेगी, जिसे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने पीएचडी के समकक्ष मान्यता दी है। इतना ही नहीं पीएचडी के दौरान छात्रों को फेलोशिप भी मिलेगी।
विज्ञापन


साथ ही यदि छात्र शादीशुदा है और अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है तो उसे अलग रहने की व्यवस्था और किराया भी दिया जाएगा।

आईआईएम के मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि किसी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री वाले विद्यार्थी या 12वीं के बाद पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम वाले छात्र आईआईएम की अगली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उद्योग जगत एवं शैक्षिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव वाले को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

 
पीएचडी के दौरान मिलने वाली फेलोशिप
- प्रथम वर्ष 25 हजार रुपए प्रति माह
- द्वितीय वर्ष 27 हजार 500 रुपए प्रति माह
- तृतीय वर्ष 30 हजार रुपए प्रति माह
- चतुर्थ वर्ष  33 हजार रुपए प्रति माह

विशेष सुविधा
- हॉस्टल में रहने की सुविधा के साथ मेस में खाने की व्यवस्था
- शादीशुदा होने पर परिवार को रखने पर अलग से रहने की व्यवस्था, पांच हजार रुपए किराए की सुविधा
- चार साल में एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस व तीन राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की सुविधा
- कंप्यूटर लेने के लिए 50 हजार रुपए तक की सुविधा
- चार साल में स्टेशनरी खरीदने के लिए एक लाख रुपए तक मिलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें