उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए पांच मई से फॉर्म मिलना शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://dsmru.up.nic.in से अभ्यर्थी फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।
सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 1000 व एससी-एसटी और निशक्त स्टूडेंट के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है।
वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट उसे भरकर उसमें वित्त अधिकारी, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनवाना होगा।
इसके अलावा विश्वविद्यालय के काउंटर से भी नकद धनराशि चुकाकर फॉर्म खरीदे जा सकते हैं। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अखिलेंद्र ने बताया कि पीएचडी के लिए 22 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।
इसका परिणाम 25 जून को घोषित किया जाएगा। 12 जुलाई को साक्षात्कार होंगे।
विभिन्न विभागों में कुल सीटें
यूनिविर्सिटी में विभिन्न विभागों में पीएचडी की कुल 52 सीटें हैं। हिंदी व अन्य भारतीय भाषाएं विषय में 12, अर्थशास्त्र में छह, समाज कार्य व समाजशास्त्र में 10, राजनीति शास्त्र में चार, अंग्रेजी व अन्य पाश्चात्य भाषाएं विषय में पांच, इतिहास में छह, मैनेजमेंट में तीन, शिक्षाशास्त्र में पीएचडी की छह सीटें हैं।