एलयू में पीएचडी में दाखिले के लिए नॉन जेआरएफ स्टूडेंट को आज से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मिलेंगे।
आवेदन फॉर्म एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध होंगे।
दोपहर करीब दो बजे यह फॉर्म ऑनलाइन किए जाएंगे। एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट को 1000 रुपये और एससी-एसटी के स्टूडेंट को 500 रुपये का ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा।
प्रो. खरे ने बताया कि स्टूडेंट पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर तक करवा सकेंगे। स्टूडेंट 11 नवंबर तक फीस जाम कर सकेंगे और 12 नवंबर ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख होगी।
यह पीएचडी में दाखिले का सेकेंड फेज होगा और इसमें नॉन जेआरएफ यानि एमफिल, पीजी और नेट पास स्टूडेंट आवेदन के पात्र होंगे।
प्रो. खरे ने बताया कि 11 विभागों में सीटें केवल जेआरएफ स्टूडेंट से ही भर जाएंगी। अभी तक फर्स्ट फेज में जेआरएफ पास 100 स्टूडेंट को दाखिले दिए गए हैं।
इसमें बॉटनी के दो, संस्कृत व फिजिक्स में एक-एक स्टूडेंट ने फीस नहीं भरी है तो इसके लिए हम वेटिंग लिस्ट के स्टूडेंट को बुलाएंगे।
जिन कोर्सों में जेआरएफ पास स्टूडेंट सीटों के मुकाबले बहुत अधिक हैं उनमें सेकेंड फेज में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के साथ ही लिखित परीक्षा नवंबर के मध्यम में आयोजित की जाएगी।
पीएचडी में कुल 437 सीटें खाली थीं और फर्स्ट फेज में जेआरएफ पास स्टूडेंट से 100 सीटें भर जाने के बाद अभी 337 सीटें खाली हैं।
पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट को एसबीआई में ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम से या फिर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फीस जमा करनी होगी।
ऑन लाइन आवेदन फॉर्म के साथ ही एलयू प्रशासन सभी विभागों में पीएचडी की खाली सीटों का कैटेगरी के अनुसार ब्यौरा भी जारी करेगा।