इंजीनियरिंग में पीएचडी के लिए एंट्रेंस टेस्ट 18 मई को वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा वाईएमसीए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कर दी गई।
इस बार यूनिवर्सिटी ने पीएचडी के लिए तीन विषयों में ही आवेदन मांगे गए। इसमें 34 विद्यार्थियों ने अपना दावा पेश किया। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब एंट्रेस टेस्ट की तैयारी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि यूनिवर्सिटी में इस बार पीएचडी के लिए तीनों विषयों को मिलाकर सिर्फ सात सीटें ही हैं। टेस्ट के अगले दिन ही परिणाम जारी होगा। इसके आधार पर 23 मई को यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग आयोजित होगी।