फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तारीख से होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Sat, 19 Oct 2013 09:37 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए 24 अक्तूबर को दो पालियों में जेआरएफ पास स्टूडेंट प्रवेश परीक्षा देंगे। जिन छह कोर्सेज में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है।
विज्ञापन


उनमें ओपन कैटगरी की सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास स्टूडेंट अधिक हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि प्रथम चरण में छह कोर्सों में प्रवेश परीक्षा होगी।

24 अक्तूबर को पहली पाली में परीक्षा सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक मानव विज्ञान, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, वीमेंस स्टडीज और बॉयोकेमेस्ट्री शामिल है।

पढ़ें- तमाम कोशिशों के बावजूद डूब गए एलयू के 38 कोर्स

दूसरी पाली में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक लॉ और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आवेदन करने वाले जेआरएफ पास स्टूडेंट परीक्षा देंगे। परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में स्थिति कमेस्ट्री विभाग की नई बिल्डिंग में होगी।
विज्ञापन


परीक्षा का परिणाम 25 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थी 26 से लेकर 29 अक्तूबर तक अपनी फीस ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम से या डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जमा कर सकेंगे।

प्रो. खरे ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही है। अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें- छात्रों पर भारी न पड़े गुरुजी की छुट्टियां

उन्होंने बताया कि ऐसे विषय जिसमें जेआरएफ पास स्टूडेंट सीटों के मुकाबले बहुत कम हैं उनमें सीधे मेरिट से प्रवेश दिया गया है वे छात्र 26 से लेकर 29 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा कर सकेंगे।

प्रो. खरे के अनुसार पीएचडी में दाखिले के लिए नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के प्रवेश फॉर्म 31 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। इसमें नेट, पीजी व एमफिल पास स्टूडेंट पीएचडी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए नवंबर में प्रवेश परीक्षा देंगे।

प्रो. एनके खरे ने बताया कि ऐसे कोर्स जिसमें जेआरएफ पास अभ्यर्थियों की संख्या सीटों से अधिक हैं उनमें दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी।

पढ़ें- एलयू की क्लास में आराम फरमाते हैं ‘कुत्ते’

यह नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के साथ ही कराई जाएगी। जिन कोर्सों में सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास अभ्यर्थी अधिक हैं।

उनमें प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व, हिंदी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजकार्य, समाजशास्त्र, क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन व शिक्षाशास्त्र शामिल है। इसमें नॉन जेआरएफ पास छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें