हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 189 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा 11 विषयों की 57 सीटों के लिए कराई गई। ये जानकारी यहां हरिद्वार में परीक्षा नियंत्रक डा. चिन्मय पंड्या ने दी।
पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात
मानवीय चेतना और योग विज्ञान विभाग में 16, पत्रकारिता एवं जनसंचार में पांच, संस्कृत में आठ, नैदानिक मनोविज्ञान में सात, भारतीय इतिहास एवं संस्कृति में 10, प्राच्य अध्ययन के अंतर्गत दर्शनशास्त्र, आयुर्वेद एवं हिंदी में छह, कंप्यूटर साइंस में एक सीट के लिए परीक्षा कराई गई। इसके अतिरिक्त पर्यटन प्रबंधन और पर्यावरण विज्ञान विभाग की दो-दो सीटों के लिए परीक्षा हुई।
पढ़ें, जल्द पूरा होगा 'इंद्रलोक' में रहने का सपना
लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए छह एवं सात जनवरी को बुलाया जाएगा।