फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: पीएचडी में डायरेक्ट दाखिला शुरू, 29 तक आवेदन

Thu, 14 Jan 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सत्र 2016-17 के तहत डायरेक्ट (एमफिल की डिग्री के बिना) पीएचडी में दाखिला प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी मानसून सेमेस्टर के लिए 29 जनवरी और विंटर सेमेस्टर के लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन भेज सकते हैं। आवेदनकर्ता के पास दो साल का रिसर्च पब्लिकेशन वर्क होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र सरकारी डाक से भेजने होंगे। निजी कंपनियों (कोरियर कंपनी) से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

जिन छात्रों ने एमफिल, एमटेक, प्री पीएचडी में दाखिला लिया है, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं। एनसीआर के कामकाजी युवा छुट्टियां लेकर डायरेक्ट पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


जुलाई सत्र के तहत दाखिले के लिए 29 जनवरी तक आवेदन भेजने होंगे। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को 420 रुपये, ओबीसी को 220 रुपये, एससी/एसटी और विशेष छात्रों को 310 रुपये, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 110 रुपये और विदेशी छात्रों को 1850 रुपये शुल्क देना होगा।

इन विषयों में कर सकते हैं आवेदन

स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज :
सेंटर फॉर कनेडियन, यूएस व लैटिन अमेरिकन स्टडीज, सेंटर फॉर यूरोपियन स्टडीज, सेंटर फॉर इंटरनेशनल लीगल स्टडीज, सेंटर फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड डेवलेपमेंट, सेंटर फॉर ईस्ट एशियन स्टडीज, सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, ऑर्गेनाइजेशन एंड डिसरमामेंट, सेंटर फॉर रशियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज, सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज, सेंटर फॉर इंडो-पैसेफिक स्टडीज, सेंटर फॉर इनर एशियन स्टडीज, सेेंटर फॉर अफ्रीकन स्टडीज, सेंटर फॉर वेस्ट एशियन स्टडीज, सेंटर फॉर कॉपरेटिव पॉलिटिक्स एंड पॉलिटिकल थ्योरी, ह्यूमन राइट्स स्टडीज प्रोग्राम, एनर्जी स्टडीज प्रोग्राम।

स्कूल ऑफ लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज:
सेंटर फॉर परशियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज, सेंटर ऑफ अरेबिक एंड अफ्रीकन स्टडीज, सेंटर फॉर जापानी स्टडीज, सेंटर फॉर चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज, सेंटर फॉर फ्रेंच एंड फ्रेंकोफोन स्टडीज, सेंटर फॉर जर्मन स्टडीज, सेंटर फॉर रशियन स्टडीज, सेंटर फॉर स्पेनिश, इटेलियन एंड लैटिन अमेरिकन स्टडीज, सेंटर फॉर लिंग्विस्टिक्स, सेंटर फॉर इंग्लिश स्टडीज।

स्कूल ऑफ सोशल साइंस:
सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स स्टडीज एंड प्लानिंग, सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज, सेंटर फॉर पॉलिटिकल स्टडीज, सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ रीजनल डेवलपमेंट, सेंटर ऑफ सोशल मेडिसिन एंड कम्यूनिटी हेल्थ, सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ सोशल सिस्टम, जाकिर हुसैन सेंटर फॉर एजुकेशनल स्टडीज, सेंटर फॉर स्टडीज इन साइंस पॉलिसी, सेंटर फॉर फिलोसॉफी, ग्रुप ऑफ एडल्ट एजुकेशन, सेंटर फॉर वूमन स्टडीज, सेंटर फॉर द स्टडी डिसक्रिमिनेशन एंड इक्स्क्लूशन, सेंटर फॉर इनफॉरमल सेक्टर एंड लेबर स्टडीज, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया स्टडी प्रोग्राम।

अन्य:
स्कूल ऑफ इंवॉयरमेंटल साइंस, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंस, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस, स्कूल ऑफ आर्ट एंड एस्थेटिक्स, स्कूल ऑफ कंप्यूटेशनल एंड इंटरग्रेटिव साइंस, सेंटर फॉर मोल्यूक्लीयर मेडिसिन, सेंटर फॉर संस्कृत स्टडीज और सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें