फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBTU: पीएचडी में एडमिशन के लिए करिए आवेदन

Thu, 12 Sep 2013 02:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) में इस बार पीएचडी में दाखिले के साथ ही वर्ल्ड बैंक की रिसर्च कम टीचिंग फैलोशिप पाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए एक प्रवेश परीक्षा होगी जिसमें टॉप मेरिट के अभ्यर्थियों को फैलोशिप के लिए चुना जाएगा।

साथ ही अभ्यर्थियों को लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), एचबीटीआई कानपुर और गोरखपुर के मदनमोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में फैलोशिप के तहत अलग-अलग ब्रांच में एडमिशन मिलेगा।

जीबीटीयू ने पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। फॉर्म वेबसाइट www.uptu.ac.in पर उपलब्ध हैं।

फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये है और अभ्यर्थी ये फॉर्म 30 सितंबर तक भर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट सात अक्टूबर तक जीबीटीयू को पोस्ट करना होगा। पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी: 19 सीटें
यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल, बायो टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल और एप्लाइड साइंस में वर्ल्ड बैंक की रिसर्च कम टीचिंग फैलोशिप के लिए सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज: 16 सीटें
यहां सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्लाइड साइंस में सीटें हैं।

एचबीटीआई: 21 सीटें
यहां के केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, पेंट टेक्नोलॉजी, प्लॉस्टिक टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की ब्रांच में फैलोशिप के लिए सीटें उपलब्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें