फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी करने का मौका, 30 दिसंबर आखिरी दिन

Sun, 14 Dec 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी इन वूमन एंड जेंडर स्टडीज प्रोग्राम में दाखिले शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। विश्वविद्यालय के मुताबिक, यह प्रोग्राम दो अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें सेंटर फॉर वूमन डेवलपमेंट स्टडीज भी मदद करेगा। कुल छह सीटों के पीएचडी प्रोग्राम में वूमन एंड जेंडर स्टडीज में एमफिल करने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं।

इसके अलावा एमए में 55 फीसदी अंक और इससे जुड़े कार्यक्षेत्र में दो साल का अनुभव प्राप्त छात्र आवेदन कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के छात्रों को आवेदन के लिए 600 रुपये, वहीं आरक्षित वर्ग के छात्रों को 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा।  
विज्ञापन


6 जनवरी को प्रवेश परीक्षा केंद्रों के नाम जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा 12 को और इंटरव्यू 16 जनवरी को होगा। दाखिले की पहली सूची 17, जबकि दूसरी 23 जनवरी को जारी होगी। 25 जनवरी को आखिरी दाखिले होंगे।

छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट  www.aud.ac.in पर लॉगइन करना होगा। यहां अपना पीएचडी प्रोग्राम चुनने के बाद अपना ईमेल आईडी लिखना होगा।

रजिस्टर्ड होने के बाद छात्र के ईमेल आईडी पर  admissions@aud.ac.in  से पासवर्ड आएगा, जिसके आधार पर उसे आगे लॉगइन करना होगा।

आवेदन पत्र में छात्र को पसर्नल डिटेल, क्वालीफाइंग एग्जाम डिटेल समेत अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर छात्र 011-23863743 और 23863740  नंबरों पर ऑफिस टाइम में फोन कर मदद मांग सकते हैं।  
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले छात्र को अपनी फोटो और हस्ताक्षर का जेपीईजी फॉरमेट बनाना होगा, जो कि 50 केबी व फोटो 200 पिक्सल से अधिक नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें