दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में माइक्रोचिप और पेन ड्राइव में स्टडी मेटीरियल देने की सुविधा हिट साबित हो रही है। पहली बार शुरू किए गए इस प्रयोग को छात्रों ने हाथों हाथ लिया है।
एसओएल में दाखिला लेने वाले करीब 25 फीसदी छात्रों ने इसकी मांग की है। खास बात यह है कि इस तरह से स्टडी मेटेरियल लेने पर एसओएल प्रशासन फीस में 150 रुपये की छूट प्रदान कर रहा है।
गौरतलब है कि एसओएल प्रशासन दाखिले के दौरान आवेदन के समय से ही छात्रों से इस बात का डाटा एकत्र कर रहा है कि उन्हें नोट्स की हॉर्डकॉपी (कागजों पर छपी पाठ्य सामग्री) चाहिए या फिर सॉफ्टकॉपी (पैन ड्राइव व माइक्रोचिप में)।