पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पीसीएस (ज्यूडिशियल ब्रांच) 2014-15 की मुख्य परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार सात से नौ अगस्त तक पांच पेपर लिए जाएंगे।
सात अगस्त को सिविल लॉ-1 जबकि आठ अगस्त को सिविल लॉ-2 और अंग्रेजी का पेपर लिया जाएगा। इसी प्रकार नौ अगस्त को क्रिमिनल लॉ और पंजाबी भाषा का पेपर लिया जाएगा।
अन्य नियम पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की बेवसाइट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी दाखिला कार्ड पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन ही भेजेगा।