फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी ऑनर्स के लिए अंग्रेजी में पास होना जरूरी

Wed, 02 Jul 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में हिंदी ऑनर्स में एडमिशन के लिए न केवल बेस्ट फोर में 85 फीसदी अंक चाहिए बल्कि हिंदी इलेक्टिव में 73 फीसदी या फिर हिंदी कोर में 80 फीसदी अंक होना जरूरी होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही दसवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है। इसी तरह कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स में दाखिले के लिए भी दसवीं में अंग्रेजी में पास होना अनिवार्य कर दिया गया है।

वहीं रामजस कॉलेज में इतिहास ऑनर्स में एडमिशन के लिए छात्रों को अंग्रेजी में कम से कम 65 फीसदी अंक होने की शर्त रखी गई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी दाखिलों के दौरान कॉलेजों के एडिशनल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से छात्रों को पार पाना मुश्किल हो रहा है।

बेस्ट ऑफ फोर के साथ अलग-अलग विषयों में न्यूनतम अंकों को अनिवार्य किए जाने की जानकारी नहीं होने के कारण छात्रों को दिक्कत पेश आ रही है।

छात्रों को दाखिले के लिए बेस्ट फोर के साथ ही अलग-अलग विषयों में न्यूनतम अंक हासिल करने के तय मानकों को पार करना होगा। इसके साथ ही कॉलेज कट ऑफ में छात्र का नंबर आना भी जरूरी होगा। इसके बाद ही उसे दाखिला मिल पाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि डीयू के विभिन्न कॉलेजों में बीएससी ऑनर्स कोर्सेज के लिए बेस्ट फोर के अलावा मैथ्स में 50 फीसदी अंक को अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 45 फीसदी अंक को जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य होगा।

इसी तरह कुछ कॉलेजों में अर्थशास्त्र में दाखिले के लिए कुछ विषयों में पास होना जरूरी होगा। मसलन रामजस कॉलेज में इकोनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स में एडमिशन के लिए अंग्रेजी को अनिवार्य बनाया गया है। इस कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स में दाखिले के लिए बेस्ट फोर 70 फीसदी से अधिक होने केसाथ ही साथ बारहवीं में संस्कृत विषय में 75 फीसदी अंक जरूरी होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें