फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन से पैरेंट्स खुश, स्कूल नाखुश

Thu, 19 Dec 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सरी दाखिले में नया साल अभिभावकों के लिए राहत भरा संदेश लेकर आएगा। हालांकि स्कूल प्रबंधन की इससे खुश नहीं है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग के आदेश पर शिक्षा निदेशालय ने जो गाइडलाइन जारी की है उससे अभिभावक खुश हैं वहीं स्कूल इसका विरोध कर रहे हैं।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि दिशानिर्देश जारी होने के बाद से अभिभावकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

उनकी वेबसाइट पर लगातार अभिभावक इसे राहत भरा कदम बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कई सालों से पैरेंट्स लगातार नेबरहुड के लिए ज्यादा अंक रखने और एल्युमनी के अंकों को समाप्त करने की मांग कर रहे थे।

अब तक स्कूल एल्युमनी के नाम पर 40-40 अंक तक निर्धारित करते थे। जिसके कारण उन बच्चों का दाखिला नहीं हो पाता था जो जिनके अभिभावक उस स्कूल से ना पढ़े हों।
विज्ञापन


पैरेंट्स का कहना है कि मैनेजमेंट कोटा समाप्त होने से बैक डोर एंट्री से होने वाले दाखिले बंद होंगे। वही, स्कूल प्रबंधन खासे खफा नजर आ रहे हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर सी जैन ने कहा कि वह इस तरह की गाइडलाइन का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि छह किलोमीटर का दायरा तय करने से काफी संख्या में दाखिला लेने से बच्चे चूक जाएंगे।

नहीं हो सकेंगे सिफारिशी दाखिले
दिल्ली पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर सी जैन ने कहा कि मैनेजमेंट कोटा समाप्त होने पर सिफारिशी दाखिले नहीं हो सकेंगे।

नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस (एनपीएससी) की अध्यक्ष अमिता मूला वॉटल ने कहा कि गाइडलाइन जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को आपात बैठक बुलाई जा रही है।

इसके बाद ही एनपीएससी की ओर से कुछ कहा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि एनपीएससी के तहत दिल्ली के नामी निजी स्कूल आते हैं।

15 जनवरी से मिलेंगे फॉर्म
नर्सरी में दाखिले इस बार एक जनवरी की बजाए 15 जनवरी से शुरू होंगे। स्कूलों में 15 जनवरी से फॉर्म मिलने शुरू होंगे और 31 जनवरी तक मिलेंगे।

दाखिले के लिए सामान्य व आर्थिक पिछड़े वर्ग व वेटिंग लिस्ट समेत पहली सूची 28 फरवरी को जारी की जाएगी। जबकि दूसरी सूची 15 मार्च को जारी होगी। दाखिला प्रक्रिया 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा निजी स्कूल, अभिभावकों को फॉर्म के साथ प्रोस्पेक्टस लेने पर मजबूर नहीं कर सकेंगे। शिक्षा निदेशक के मुताबिक फॉर्म के 25 रुपये ही चुकाने होंगे।

फ्री कॉमन एडमिशन फॉर्म
आर्थिक पिछड़े वर्ग के तहत होने वाले बच्चों के दाखिलों के लिए कॉमन एडमिशन फॉर्म होगा। अभिभावक चाहें तो निदेशालय की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें