फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री को भटक रहे 12 कॉलेजों के हजारों छात्र

Sat, 15 Nov 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के करीब 12 पैरामेडिकल कॉलेजों के छात्रों का भविष्य अधर में है। गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर संबद्धता न देने से करीब 1895 छात्र डिग्री के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर उहापोह की स्थिति
अब 20 नवंबर को एमपावरमेंट कमेटी की बैठक में इस मामले को लेकर कोई तरीका निकाले जाने की संभावना है। वहीं कॉलेजों में इस बार की परीक्षा को लेकर भी उहापोह की स्थिति है। सचिव चिकित्सा शिक्षा आरके सुधांशु के मुताबिक 2009 में गढ़वाल विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था।

इससे पहले तक प्रदेश के करीब 12 पैरामेडिकल कॉलेज गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। अब गढ़वाल विश्वविद्यालय ने संबद्धता से इनकार कर दिया है। ऐसे में इन 12 पैरामेडिकल कॉलेजों के छात्रों को डिग्री नहीं मिल पा रही है। सचिव के मुताबिक वैधानिक रूप से विश्वविद्यालय ऐसा नहीं कर सकता।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर शासन स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एमपावरमेंट कमेटी 20 नवंबर को बैठक करेगी। इस बैठक में कोई तरीका निकाला जाएगा। शासन के सामने दूसरी मुसीबत भी है। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने इस बार की परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है।

कायदे से असंबद्ध होने तक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी गढ़वाल विश्वविद्यालय की है। इस मामले में केंद्रीय संयुक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा से आग्रह किए जाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय से भी आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये हैं पैरामेडिकल संस्थान
- पंडित ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश
- बिहाइव कालेज ऑफ एडवांस स्टडीज
- डॉलफिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज
- कंबाइंड पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
- गुरू राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस
- उत्तरांचल कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल एंड साइंसेज
- दून पीजी पैरामेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
- सरदार भगवान सिंह पीजी इंस्टीट्यूट
- सांई इंस्टीट्यूट ऑफ अलाइड साइंस
- शीतल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंस बड़कोट
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जौलीग्रांट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें