प्रदेश विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में एमएससी भूगोल की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। इसमें पेपर सेटर की गलती पाई गई है। इसे अब प्रदेश विवि ब्लैक लिस्ट कर सकती है। इस पर फैसला अब कुलपति को लेना है। मामले की जांच को परीक्षा नियंत्रक की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इसने जांच में पाया कि एमए भूगोल के पैटर्न और सिलेबस के मुताबिक पेपर सेटर ने प्रश्नपत्र तैयार किया था।
अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक यह चूक पेपर सेटर के स्तर पर हुई है। पुराने सिलेबस और पैटर्न के मुताबिक प्रश्नपत्र सेट किए थे। इसमें एमएससी के बजाय एमए भूगोल की तर्ज पर प्रश्न दिए गए थे। एमएससी में जहां एमपीक्यू मल्टीपल च्वायस के बजाय 16-16 अंक के प्रश्न पूछे गए।