लखनऊ विश्वविद्यालय में नकल करने के आरोप में बीकॉम और बीएससी की वार्षिक
परीक्षा में पकड़े गए 94 छात्रों की पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई है।
यह
फैसला लविवि की नकल विरोधी जांच कमेटी ने सुनाया है। इसके तहत बीकॉम में 54
और बीएससी में 40 छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
लविवि
परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि इन छात्रों को नकल के आरोप
में पकड़ा गया था और जांच कमेटी के सामने सुनवाई के बाद इन्हें दोषी पाया
गया है। अब इन छात्रों को अपनी कक्षाओं में दोबारा पढ़ना होगा।
नकल
विरोधी जांच कमेटी ने बीकॉम तृतीय वर्ष में 18, बीकॉम द्वितीय वर्ष में 18
और बीकॉम प्रथम वर्ष में 18 छात्रों की परीक्षा रद की गई है।
वहीं, बीएससी
तृतीय वर्ष में चार, बीएससी द्वितीय वर्ष में आठ और बीएससी प्रथम वर्ष में
28 छात्रों पर नकल करने का आरोप सिद्ध हुआ है।
प्रो. अहमद के अनुसार लविवि
के नकल विरोधी अध्यादेश में नकल के आरोप में पकड़े जाने पर संपूर्ण
परीक्षा रद्द करने का नियम है।
इधर, लविवि में एमफिल के आठ कोर्सेज की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। ये सूची www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।