फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कब होंगे पंचायत सहायक भर्ती के लिए साक्षात्कार

Sun, 04 Oct 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सहायकों के साक्षात्कार अक्तूबर मध्य में संभव हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही साक्षात्कार की तिथि तय करेगा। यह भर्ती 280 पदों के लिए हो रही है। पंचायत सहायकों की लिखित परीक्षा भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ही ली थी।
विज्ञापन


लगभग 1200 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। पंचायत सहायकों की भर्ती के बाद इनकी तैनाती ग्राम पंचायतों में की जाएगी। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में सचिवों और सहायकों के पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को इस भर्ती की प्रक्रिया पूरा होते ही भर दिया जाएगा।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को स्कूल शिक्षा बोर्ड ही पूरा करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव नवीन धीमान ने कहा कि साक्षात्कार की तिथि बोर्ड के अध्यक्ष जल्द तय कर लेंगे। साक्षात्कार इसी माह लिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें