फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीजिए तैयारी, आ गई पंचायत सहायक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 14 जून को पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा लेगा। इसमें प्रदेश के लगभग एक लाख दस हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थी सात जून तक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संचालित पंचायत सहायकों की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदनों में करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने फीस की डिटेल गलत भरी थी या फिर इसकी डिटेल ही नहीं दी थी। इसके चलते इन अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में बैठने पर तलवार लटक गई थी।
विज्ञापन

11 से साढ़े 12 बजे तक होगी परीक्षा

ऐसे में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीन जून तक का समय देकर इन अभ्यर्थियों से फीस की डिटेल भरने के आदेश जारी किए थे। उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि पंचायत सहायकों के फार्म भरते समय जिन अभ्यर्थियों ने आधी-अधूरी जानकारी दी थी।

उन्हें 3 जून तक का समय दिया था। आवेदनों की छंटनी का कार्य चल रहा है। कहा कि अधिकतर अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय के भीतर बोर्ड को जानकारी उपलब्ध करवा दी है। लिखित परीक्षा 14 जून को ली जाएगी। प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें