फरीदाबाद शहर में प्रशासन ने बेरोजगारों के लिए जॉब फेयर लगाने का निर्णय लिया है। रोजगार विभाग की देखरेख में यह जॉब फेयर 17 जनवरी को रोजगार विभाग के ही ऑफिस में लगेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें कई बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।
रोजगार विभाग ने इस जॉब फेयर में शहर के ही कई बड़े नामचीन कंपनियों को निमंत्रण दिया है। ये सारी कंपनियां शहर के ही अपने यूनिट में लोगों की कुशलता के हिसाब से नौकरी देंगी। टायर कंपनी गुड ईयर, दोपहिया बनाने वाली यामाहा इंडिया के अलावा शाही एक्सपोर्टस, टीकमशाह, व्हर्लपूल सहित 25 नामी कंपनियां इस जॉफ फेयर में अपने अधिकारियों के साथ पहुंचेंगे।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद वह बेरोजगारों को नौकरी की पेशकश करेंगी। हालांकि इसमें नौकरी कर रहे लोग भी आमंत्रित हैं। उन्हें भी उनके योग्यता और अनुभव के हिसाब से नौकरी दी जाएगी।
नौकरी की चाह में आने वाले लोगों के लिए अधिकारियों की ओर से यह कहा गया है कि वह अपने बायोडाटा और सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ ही इस जॉब फेयर में पहुंचे। रोजगार विभाग का ऑफिस शहर के सेक्टर 16 में सर्किट हाउस के पास स्थित है।