फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एप से मिलेगी ओपन डेज और एडमिशन की जानकारी

Thu, 21 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। यदि किसी कारणवश वह ओपन डेज में नहीं आ सकेंगे तो वह घर बैठे भी ऐप के माध्यम से दाखिले से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन नाम के ऐप पर छात्रों को ओपन डेज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ओपन डेज की रिकॉर्डिंग करके उसका लिंक ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसको छात्र अपने स्मार्ट फोन के जरिये देश-विदेश के किसी भी हिस्से से देख सकेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते साल छात्रों की सुविधा केलिए इस ऐप की शुरुआत की थी। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि ऐप पर जल्द ही ओपन डेज का लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 इस सुविधा के मिलने से फायदा यह होगा कि गर्मी के कारण या किसी अन्य कारण से कैंपस ना पहुंचने वाले छात्र इसको कहीं से भी अपने फोन पर देख सकेंगे। इस बार दाखिला नीति में कुछ बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन

यहां भी जान सकते हैं एडमिशन प्रक्रिया

वहीं प्रशासन ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा देना चाहता है। ऐसे में यह जानकारी विशेषज्ञों से ही छात्रों को प्राप्त हो सकती हैं, जिसे ऐप से घर बैठे जानकारी ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दाखिले के लिए छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। ऐप पर ओपन डेज कब से देख सकेंगे इस पर उन्होंने कहा कि चार से पांच दिनों में इस सुविधा को शुरू करने की योजना है।

डीयू में दाखिले से जुड़ी जानकारी देने के लिए नॉर्थ कैंपस स्थित कॉन्फ्रेंस सेंटर में आज से ओपन डेज की शुरुआत होने जा रही है। विशेषज्ञ सीधे छात्रों से रू-ब-रू होकर दाखिले से जुड़े उनके सवालों के जवाब देंगे।

यह मौका सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 30 मई तक मिलेगा। सबसे पहले इसमें 40 मिनट का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिखाया जाएगा। इसमें दाखिले से संबंधित हर जानकारी दिखाई जाएगी। उसके बाद छात्र दाखिले से जुड़े अपने सवाल विशेषज्ञों से ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें