फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में 16 से होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Sat, 14 Jun 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-15 की एडमिशन प्रक्रिया का शुक्रवार को ऐलान कर दिया। विवि में स्नातक कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विवि ने ई-कूपन के रेट 75 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है। छात्र एक ई-कूपन से तीन कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे। विवि की ओर से जुलाई के दूसरे सप्ताह में पहली कटऑफ जारी की जा सकती है।

वितरण केंद्र के साथ खुद जनरेट करें ई-कूपनः विवि की ओर से स्नातक स्तर पर नामांकन के लिए ई-कूपन की व्यवस्था इस साल फिर से लागू की गई है। इसके लिए विवि ने प्रत्येक जिले में ई-कूपन वितरण केंद्र बनाए हैं। एक-दो दिन में विवि की ओर से ई-कूपन वितरण केंद्रों की सूची विवि के पोर्टल पर डाल दी जाएगी। छात्र ई-कूपन वितरण केंद्रों के अलावा खुद भी ई-कूपन जनरेट कर सकेंगे। छात्र डेबिट, क्रेडिट या फिर नेट बैंकिंग के जरिए ई-कूपन जनरेट करने के लिए शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


ई-कूपन के लिए मोबाइल जरूरीः बगैर ई-कूपन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संभव नहीं हो सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगइन आईडी पाने के लिए पहले 100 रुपये का ई-कूपन खरीदना होगा। ई-कूपन खरीदने के लिए मोबाइल नंबर भी जरूरी है। रिकॉर्ड में दर्ज हुए इसी मोबाइल नंबर पर आवेदन पत्र खोलने के लिए पासवर्ड प्राप्त होगा। रजिस्ट्रेशन के वक्त भी मोबाइल नंबर भरना होगा। आगे कटऑफ और प्रवेश संबंधी सभी एसएमएस इसी नंबर पर प्राप्त होंगे। मोबाइल नंबर का फोन अभ्यर्थी अपने पास जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें